नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 04 फरवरी को किसी समय भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार कैटेगरी अनुसार कटऑफ लिस्ट देख सकेंगे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक (UGC NET December 2026) परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 04 फरवरी को किसी समय भी जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2, 3, 5, 6 एवं 7 जनवरी, 2026 को यूजीसी नेट दिसंबर की परीक्षा में उपस्थित हुए थे और अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे आज अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ (UGC NET Cutoff 2025) भी देख सकेंगे।

ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज किसी समय भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी देख सकेंगे।

  • रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद ‘UGC NET December Result 2025’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी

एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। बता दें, एनटीे की ओर से जारी फाइनल आंसर-की पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया जाएगा। 

कटऑफ भी जारी

एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी करेगा। ऐसे में उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट चेक कर सकेंगे। साथ ही रिजल्ट आज किसी समय भी जारी हो सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031