जम्मू , उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडर सहित 2 आतंकवादियों को मार गिराया है. इसके साथ ही आतंकियों की मौजूदगी वाली गुफा को भी उड़ा दिया. यह ऑपरेशन बसंतगढ़ में मंगलवार (3 फरवरी) से जारी था. सेना के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा दिए गए खास इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सेना ने जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर जोफर जंगल, बसंतगढ़ के आम इलाके में एक खास जॉइंट आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया. 

सुरक्षाबलों ने घेराबंदी को मजबूत किया, जिससे आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए इलाके पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया गया. सेना ने बताया कि एक सोची-समझी और समन्वित कार्रवाई के बाद दो आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है. इस ऑपरेशन में एजेंसियों के बीच सहज समन्वय, सामरिक सटीकता और उच्च स्तर की व्यावहारिकता देखने को मिली.

मारे गए आतंकी थे पाकिस्तानी
सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का पाकिस्तानी कमांडर मावी उर्फ माविया शामिल है, जो इलाके में काफी समय से सक्रिय था. उसके साथ इस ऑपरेशन में मारे गए दूसरे आतंकी की पहचान उस्मान उर्फ निक्कू के रूप में हुई है.

बसंतगढ़ के जंगलों में छिपे थे
सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि इस इलाके में तीन पाकिस्तानी आतंकी सुरक्षाबलों के लिए सिर दर्द बने हुए थे. यह तीनों आतंकी 15 दिसंबर को हुए एक ऑपरेशन में बिछड़ गए. इसके बाद 23 जनवरी को कठुआ में हुए एक एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने इसी ग्रुप के एक आतंकी उस्मान को मार गिराया था. उस्मान से बिछड़ने के बाद बाकी दो आतंकी बसंतगढ़ के जंगलों में भटक रहे थे, जिन्हें एक गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को सुरक्षाबलों ने घेर लिया. 

सूत्र बताते हैं कि बसंतगढ़ के जंगलों में आतंकियों को जब घेरा गया तो उसके बाद इन आतंकियों ने एक गहरी गुफा में शरण ली. सुरक्षाबलों ने बुधवार को गुफा को धमाका करके उड़ाया और दोनों आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031