What's Hot

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एक नामी स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक गंभीर हिंसा में बदल गया। स्कूल परिसर में चापड़ से हमला होने की इस घटना से शिक्षकों, अभिभावकों और पुलिस महकमे में चिंता बढ़ गई है।

छात्र ने चापड़ को अपने मोजे में छिपाकर रखा था
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित रामकृष्ण मिशन स्कूल में बीते मंगलवार को सातवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चापड़ से हमला कर दिया। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हमले में एक छात्र घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के शिक्षक और कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों छात्रों को अलग किया और स्थिति को संभाला। इसके बाद सिदगोड़ा थाना की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों को थाना ले जाकर पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि हमला करने वाले छात्र ने चापड़ को अपने मोजे में छिपाकर रखा था। पुलिस ने घटनास्थल से चापड़ बरामद कर लिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई। इलाज के बाद छात्र को दोबारा स्कूल लाया गया। पुलिस ने दोनों छात्रों के अभिभावकों को थाना बुलाया। आपसी बातचीत और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों ने आपसी सहमति से मामले में सुलह कर ली। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों छात्रों को नोटिस जारी किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि छात्र के पास चापड़ कैसे पहुंचा और विवाद की असली वजह क्या थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930