अल्जीयर्स: अल्जीरिया की रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने से जुड़ी रिपोर्ट पर अमेरिका ने फिक्र और गुस्से का इजहार किया है। अमेरिका इस डील के लिए सबसे बड़े अफ्रीकी देश अल्जीरिया के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के ब्यूरो ऑफ ईस्टर्न अफेयर्स के हेड रॉबर्ट पैलाडिनो ने कहा है कि सुखोई-57 खरीदने के लिए अल्जीरिया पर CAATSA के तहत प्रतिबंध लग सकते हैं। सीनेट कमेटी के सामने सुनवाई के दौरान पैलाडिनो ने यह जानकारी दी है। Su-57 रूस का अत्याधुनिक जेट है, जिस पर भारत समेत कई देशों की नजर है लेकिन अमेरिका ने साफ किया है कि इसकी डील करने वाले देशों पर वह सख्त रुख दिखाएगा। ऐसे में भारत को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

पैलाडिनो ने कहा, ‘अल्जीरिया के रूस से सैन्य उपकरण खरीदने की रिपोर्ट अमेरिकी प्रशासन के लिए चिंता का विषय हैं। अल्जीरियाई सरकार के साथ हम कई मुद्दों पर मिलकर काम कर रहे हैं लेकिन कुछ विषयों पर हमारे गंभीर मतभेद हैं। हथियारों का सौदा भी मतभेद का विषय है। फिलहाल अमेरिका बातचीत का रास्ता अपनाए हुए है लेकिन जरूरत पड़ने पर हम CAATSA (काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शन्स एक्ट) लागू करके ऐसे सौदों को रोक सकते हैं।’

अल्जीरिया ने बीते साल की है डील

अल्जीरिया ने बीते साल रूस से उसके लेटेस्ट फाइटर जेट Su-57 खरीदने की पुष्टि की थी। वह रूस के लिए इस विमान का पहला विदेशी ग्राहक बना है। रूस की अल्जीरिया को एडवांस्ड फाइटर जेट सप्लाई करने की योजना है। डिलीवरी इस साल के आखिर में होनी है। फिलहाल अल्जीरियाई पायलट रूस में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Su-57 जेट को रूस के सुखोई डिजाइन ब्यूरो ने डेवलप किया है। इस विमान ने 2010 में अपनी पहली उड़ान भरी और इसका पहला बैच 2020 में रूसी सेना में शामिल हुआ। रूस का सुखोई Su-57 ‘फेलॉन’ पांचवीं पीढ़ी का विमान है। इसने हालिया समय में अमेरिका, फ्रांस और चीन को वैश्विक बाजार में कड़ी चुनौती दी है।

भारत की भी Su-57 नजर

भारत के लिए लिए रूसी हथियार दशकों से भरोसेमंद रहे हैं। रूस के Su-57 की खरीद पर भारत मे विचार हो रहा है। भारत की वायुसेना को अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की सख्त जरूरत है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए जिन विकल्पों पर विचार हो रहा है, उनमें एक अहम नाम रूसी Su-57 जेट का है।

भारत की नजर में रूस का सुखोई Su-57 है लेकिन अमेरिका से रिश्ते सुधारने की कोशिश में लगी दिल्ली के लिए यह डील आसान नहीं होगी। अल्जीरिया के लिए अमेरिका ने जिस तरह का रुख दिखाया है। उसे देखते हुए इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि भारत अगर इस जेट को खरीदेगा तो अमेरिका नाराज होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31