Bihar Crime News : बिहार में पूर्णिया जिले के अमौर थाना में पदस्थापित एक हवलदार का शव बुधवार को बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमौर थाना में पदस्थापित हवलदार का शव थाना परिसर स्थित गार्ड क्वाटर्र में खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हवलदार की पहचान गया जिला निवासी आलमनाथ भूइयां के रूप में हुई है। मौके पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) और डॉग स्क्वायड की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अमौर थानाध्यक्ष तथा बायसी के पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार पांडे थाना परिसर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल की गर्दन में गोली के निशान थे। मौके से एक कारबाइन और एक इस्तेमाल किया हुआ कारतूस बरामद हुआ है, जिससे घटना की गंभीरता बढ़ गई है।  मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांस्टेबल ने घटना से लगभग दो घंटे पहले सुबह 8 बजे अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और बातचीत में कुछ असामान्य नहीं था। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या किसी साजिश के तहत हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक हवलदार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930