जगतियाल: तेलंगाना के जगतियाल जिले में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। पशु क्रूरता का ये मामला एक धार्मिक आयोजन के दौरान सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर दिया है। ये घटना रायकल क्षेत्र में स्थित भीमेश्वर मंदिर की है। जहां आयोजित भीमन्ना जातरा के समय कथित तौर पर 50 से 70 बकरों को निर्दय तरीके से मार दिया गया। पशु अधिकार समूहों ने इसके वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में कुछ लोग बकरों को जीवित अवस्था में काटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस अनुष्ठान को स्थानीय परंपरा के तहत गावु पत्तडम कहा जाता है, जिसमें जानवरों को इसी तरह मारा जाता है।


स्थानीय लोगों ने क्या बताया

स्थानीय लोगों के अनुसार इस दौरान करीब 50 से 70 बकरों की बलि दी गई। वीडियो में यह कृत्य मंदिर परिसर के भीतर होता दिखाई देता है। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, हालांकि रायकल पुलिस का कहना है कि वे केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थे और उन्होंने किसी बलि की घटना नहीं देखी। इस मामले में पशु कल्याण से जुड़े कार्यकर्ता अदुलापुरम गौतम ने कड़ी आपत्ति जताई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
उन्होंने कहा कि यह जानवरों को मारने का बेहद अमानवीय तरीका है और इसके बावजूद राज्य के कई हिस्सों में इस तरह की अवैध प्रथाएं जारी हैं। उनका आरोप है कि आयोजन स्थल पर मौजूद किसी भी अधिकारी ने हस्तक्षेप नहीं किया। पुलिस ने घटना के बाद आयोजकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031