मेष

आज आपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और आप निर्णय भी सोच समझ कर लेंगे। लेकिन आपको किसी दबाव में आकर कोई काम करने से बचना होगा। कोई साइड इनकम ढूंढने की भी कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी और नौकरी में प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आपकी दिनचर्या भी बेहतर रहेगी। आप योग व व्यायाम करने पर ज्यादा ध्यान देंगे।

वृषभ

आज पैसों के मामले में संभलकर चलने की ज़रूरत है। फालतू खर्च से बचें। अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। साथ ही घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वहीं नौकरी या व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। भाईचारे की भावना आपके मन में रहेगी और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी मांगलिक उत्सव में भी आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी संतान के मनमौजी स्वभाव को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है।

मिथुन

आज आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं आज नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई करने वालों को थोड़ा ज्यादा ध्यान लगाना होगा। मन चंचल रह सकता है। आज शाम को घूमने जा सकते हैं। पिताजी से आप परिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।

कर्क

आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं। आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप कुछ नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी और आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। किसी से आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। परिवार का कोई सदस्य आपसे यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था, तो आप उन्हें भी मना लेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह

आज आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोग आज अपना टारगेट पूरा रहेंगे। वहीं अधिकारी या बड़े लोग आपके काम से खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। गुस्से और अहंकार से बचें।आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें।

कन्या

आज व्यापारियों को मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। जो काम रुके हुए थे, वे पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद पूरी लेना ज़रूरी है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।

तुला

आज प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी या परिवार के लोगों के साथ तालमेल बढ़ेगा। किसी जरूरी फैसले में अपनों की सलाह काम आएगी। कामकाज सामान्य रहेगा। मन शांत रखने की कोशिश करें। वहीं योजनाओं में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

आज आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है लेकिन कार्यस्थल पर कुछ काम आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होंगे, लेकिन परेशान न हों। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। गुप्त बातें किसी से साझा न करें। वर्ना नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु

आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं आपको पढ़ाई, नौकरी या यात्रा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन खुश रहेगा और नए काम की योजना बना सकते हैं। निवेश से लाभ के योग हैं।पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं। आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे।

मकर

आज कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ सकती हैं, लेकिन काम का दबाव रहेगा, जिससे मन थोड़ा अशांत रह सकता है। आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। परिवार के किसी बड़े की बात मानना फायदेमंद रहेगा। तनाव से दूर रहें।

कुंभ

आज योजानाओंं को लेकर नए विचार मन में आएंगे। वहीं आप कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। कामकाज में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मीन

आज मन शांत और भावनात्मक रहेगा। पूजा-पाठ या रचनात्मक काम में मन लगेगा। किसी की मदद करने से खुशी मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930