महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस अमेरिका के न्यू जर्सी के रॉबिन्सविले स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर पहुंची। उन्होंने मंदिर में दर्शन और भ्रमण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। अमृता फडमवीस ने लिखा कि न्यू जर्सी के अक्षरधाम मंदिर की मेरी पहली यात्रा ने मुझे अवाक कर दिया। करुणा, रचनात्मकता और सचेत जीवन के उन क्षणों का मैंने आनंद लिया, जो सीमाओं से परे साझा सिद्धांतों का प्रतीक थे। यह एक ऐसा दिव्य अनुभव था जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। मैं धन्य महसूस कर रही हूं।

हालांकि मंदिर में दर्शन की तस्वीरें पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही अमृता फडणवीस ट्रोल हो गईं। अमृता फडणवीस सफेद रंग की जैकेट और ब्लैक जींस पहनकर मंदिर पहुंची थीं, जिसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उनकी हाई हील्स पहनकर मंदिर परिसर में घूमने को लेकर भी सवाल उठाए।

‘ऐसे कपड़े तो गोरे भी नहीं पहनते’

सुधांशु गोरे नाम के यूजर ने लिखा कि जब कोई धार्मिक जगह जाता है तो अपनी संस्कृति फॉलो करता है, जो आपके अंदर मिसिंग है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या आप मंदिर में अपने रोज़ाना के जिम वाले कपड़ों की जगह कोई भारतीय पोशाक नहीं पहन सकती थीं? तीसरे यूजर ने लिखा अच्छा होता अगर आप ट्रेडिशनल ड्रेस पहने मंदिर में जाती, जबकि ऐसे कपड़े पहनके तो यहां रहने वाले गोरे भी मंदिर नहीं जाते।

‘आउटफिट ठीक नहीं’

अमित महाजन ने हंसी वाला इमोजी बनाते हुए लिखा, ‘फैशन शो चल रहा है।’ वहीं विनय पुरी ने लिखा, मैडम जी का वकेशन है। बिरजू कुमार ने कहा पुअर बेबी। आनंद विक्रम ने कहा कि सब ठीक है, सिवाय आपके कपड़ों के, ऐसा आउटफिट मंदिर जाने के लिए ठीक नहीं है।

‘आंटी विद प्लास्टिक सर्जरी’

सुब्रमण्यम आचार्य ने लिखा कि भारतीय पोशाक अधिक सुंदर और सम्मानजनक लगती। विजय कुमार ने पूछा, ‘आप मंदिर साड़ी पहनकर क्यों नहीं गईं?’यह बेसिक बात है। अवतार सिंह नाम के यूजर ने लिखा आंटी विद प्लास्टिक सर्जरी। रीता रंजन ने लिखा, ‘क्योंकि आप पहले एक भारतीय हैं, इसलिए मंदिर जाते समय हमेशा साड़ी पहना करें। प्लीज…’

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930