What's Hot

Ranchi News: झारखंड के रांची में 16 साल के एक किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का शव एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट से बरामद किया गया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

मुख्य आरोपी 24 वर्षीय शाहिद अंसारी है
यह घटना लाजपत नगर इलाके की है। बुधवार को पुलिस ने एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट से किशोर का शव बरामद किया था। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मृतक के परिजनों में भारी गुस्सा देखा गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मामले का मुख्य आरोपी 24 वर्षीय शाहिद अंसारी है। पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी (सिटी) परस राणा ने बताया कि पूछताछ के दौरान शाहिद अंसारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसका मृतक की बहन के साथ प्रेम संबंध था। 15 जनवरी को वह लोहरदगा में लड़की से मिलने गया था, जहां लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी।

मामले में आगे की जांच जारी है
इस घटना से शाहिद खुद को अपमानित महसूस कर रहा था और तभी उसने बदला लेने की योजना बना ली। पुलिस के अनुसार, शाहिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोर की हत्या की साजिश रची। उसने मृतक को काम दिलाने के बहाने बुलाया। जैसे ही किशोर तय जगह पर पहुंचा, आरोपियों ने उस पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए निर्माणाधीन इमारत में फेंक दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और डंडा बरामद कर लिया है। इसके साथ ही घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930