What's Hot

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर कभी हां कभी ना के बाद मैदान पर उतरी पाकिस्तान टीम ने आगाज अपने सफर का आगाज बेहतर किया और अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स को जूझते हुए हराकर 2 अंक हासिल कर लिए.  फिरकी के जाल में फंसाते हुए पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के पहले मैच में शनिवार को नीदरलैंड को 147 रन पर आउट कर दिया. पाकिस्तानी स्पिनर्स ने 6 बल्लेबाजों को पवेलिएन भेजा.

148 रनों का लक्ष्य कोलंबो की पिच को देखते हुए आसान लग रहा था पर हुआ इसका एक दम उल्टा. नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को एक एक रन बनाने के लिए जूझने पर मजबूर कर दिया. 100 रन पर आधी टीम पवेलिएन लौट चुकी था. एक समय पाकिस्तान को दो ओवर में 29 रन बनाने थे और 3 विकेट हाथ में थे. वो तो भला हो फहीम अशरफ का जिसके तीन छक्कों ने पाकिस्तान की इज्जत बचा ली.

हलक में आई जान फिर जीता पाकिस्तान 

फहीम अशरफ के बैट से 3 छक्के ना आए होते तो पाकिस्तान आज कोलंबो में माथा पीट रहा होता. 148 रन बनाने के लिए पाकिस्तान का पसीना निकल गया. पारी की शुरुआत  सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पहले दो ओवर में 24 रन बनाकर अपने इरादे साफ कर दिए थे. शुरुआत में सैम अयूब ने 13 गेंदों पर 24 रन बनाए जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल था. तीसरे ओवर में अयूब आउट हुए और 5वें ओवर में सलमान आगा पवेलिएन लौट गए तो लगा कि मैच फंसेगा पर साहिबजादा फरहान के कुछ और ही इरादे थे. बाबर आजम जहां स्ट्रगल कर रहे थे वहीं साहिबजादा गेंदबाजों की खबर ले रहे थे. 12वें ओवर में मीकरेन ने साहिबजादा की 47 रनों की पारी को खत्म किया उसी ओवर में उस्मान जब आउट हुए तो लगा मैच में नीदरलैंड्स वापसी करेगा और अगले ही ओवर में बाबर भी आउट हो गए. 100 पर आधी टीम पवेलिएन लौट चुकी था. 1114 पर 7 विकेट गिर चुके थे और लगा पहले ही मैच में उलटफेर हो जाएगा बस फहीम अशरफ किसी तरह इज्जत बचा ले गए.

फिरकी के जाल में उलझा नीदरलैंड्स 

नीदरलैंड टीम ने छठे ओवर में 14 रन निकालकर पावरप्ले के छह ओवरों में दो विकेट पर 50 रन बना लिये थे लेकिन आखिर में पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर आउट हो गई .  पाकिस्तान के लिये सलमान मिर्जा ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए. नीदरलैंड ने दस ओवर में तीन विकेट पर 79 रन बना लिये थे जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था. कप्तान स्कॉट एडवडर्स ( 29 गेंद में 37 रन ) और तीसरे नंबर पर उतरे बास डि लीडे (25 गेंद में 30 रन ) के बीच चौथे विकेट के लिये 40 रन की साझेदारी की बदौलत एक समय लगा कि नीदरलैंड 150 के ऊपर का स्कोर बनायेगा .  एक समय 12 . 3 ओवर में तीन विकेट पर 105 रन से स्कोर 16 . 4 ओवर में सात विकेट पर 129 रन हो गया.मोहम्मद नवाज ने 13वें ओवर में डि लीडे को आउट किया जिसके बाद से बल्लेबाजी क्रम बिखर गया. अबरार अहमद ने 16वें ओवर में एडवडर्स को पवेलियन भेजा.

आफ स्पिनर सईम अयूब ने लोगान वान बीक (0) और जाक लायन कैचे (9) को 17वें ओवर में तीन गेंदों के भीतर आउट किया. सईम ने सात रन देकर दो विकेट लिये जबकि नवाज ने 38 और अबरार ने 23 रन देकर दो दो विकेट चटकाये.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930