आगरा: उत्तर प्रदेश आगरा में एक तेल कारोबारी ने अपनी कार में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी पिछले कई दिनों से अवसाद में जी रहे थे। शनिवार की रात डीपीएस स्कूल के पास शास्त्रीपुरम में अपनी टाटा पंच कार में उन्होंने तमंचे से गोली मार ली। लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचा गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

निखिल एस्टेट थाना सिकंदरा शास्त्रीपुरम के रहने वाले विश्वदीप सिंह तेल का कारोबार करते थे। शनिवार की रात करीब 8.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डीपीएस स्कूल के गेट के सामने कार से गोली चलने की आवाज आई थी। मौके पर पुलिस पहुंची। परिजन को सूचना दी गई। परिजन के सामने पुलिस ने पीछे वाली सीट का कांच तोड़कर 35 वर्षीय विश्वदीप को बाहर निकाला। वह लहूलुहान हालत में थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया।


कुछ दिन पहले ही खरीदी थी नई कार

विश्वदीप के परिजन ने बताया कि उनका कुछ दिनों पूर्व एक्सीडेंट हो गया था जिसका इलाज चल रहा था। तबीयत में भी सुधार था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने नई कार खरीदी थी। विश्वदीप की कार से पुलिस तमंचा, पिस्टल और कारतूस मिले हैं। इसके अलावा शराब की बोतल और 9700 रुपये भी पुलिस को मिले हैं। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है।


पड़ताल में जुटी है पुलिस

डीसीपी सिटी अली अब्बास का कहना है कि विश्वदीप सिंह की कनपटी पर गोली लगी है। प्रथम दृश्यता यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। कार से बरामद हुए असलहा और अन्य सामान की जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031