गरियाबंद।स्वामी अमृतानंद संत कवि पवन दीवान की पुण्यतिथि 9 फरवरी दिन सोमवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। स्वामी अमृतानंद (पवन दीवान) स्मृति छत्तीसगढ़ ब्रह्मचर्य आश्रम न्यास समिति राजिम के अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, सचिव अनिल तिवारी, सहसचिव संदीप तिवारी, सदस्य राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास, केके पुराणिक, लोकेश पांडे, युवराज शर्मा, केके शर्मा, विकास तिवारी, दिनेश शर्मा ने बताया कि आश्रम में दीवान जी को श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी। श्री राजीव लोचन मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर चरण पादुका पूजन तथा संस्कृत विद्यापीठ के छात्रों के द्वारा मंत्रोचार किया जाएगा और भोजन प्रसादी प्रदान की जाएगी। बताना होगा कि छत्तीसगढ़ के गांधी संत कवि पवन दीवान छत्तीसगढ़ के एक प्रख्यात संत कवि और राजनेता थे जिन्हें छत्तीसगढ़ का गांधी भी कहा जाता है वह छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रमुख नेता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के मुखर पैरोकार थे, जिन्होंने अंबर का आशीष जैसी कृतियों रची। डॉ रमन सिंह सरकार में वह छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। अभिभाजित मध्यप्रदेश में जेल मंत्री तथा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के दो बार सांसद के पद को सुशोभित किया है। श्रीमद् भागवत महापुराण में इनके द्वारा कहे जाने वाले कथा को सुनने के लिए लोग टूट पड़ते थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031