What's Hot

पटना : बिहार की पटना सिटी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां ब्रेजा कार और एक बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। हादसे का भयानक मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

ब्रेजा कार और एक बाइक के बीच आमने-सामने की  भिड़ंत

मिली जानकारी के अनुसार, नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेचौल गांव के पास NH-131G बिहटा-सरमेरा पथ की है। मृतक की पहचान नौबतपुर निवासी बिंदेश्वरी ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान निजामपुर, नौबतपुर निवासी हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। यहां ब्रेजा कार और एक बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

इधर दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए दोनों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुँचते ही चिकित्सकों ने बिंदेश्वरी ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया गया। मृतक बिंदेश्वरी ठाकुर और घायल हिमांशु कुमार आपस में जीजा-साला थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई है और गांव में मातम पसर गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031