मुंगेर: बिहार में ‘रोज डे’पर पति को गुलाब देने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक महिला को मंहगा पड़ गया है. महिला अब कानूनी पचड़े में फंस गई है. मामले में FIR दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. लेकिन यह सब कहानी केवल गुलाब देने के कारण नहीं हुई. दरअसल रोज डे पर पति को गुलाब देने वाली महिला ने गुलाब के साथ-साथ कुछ ऐसा दिया, जो उन्हें कानूनी पचड़े में फंसा ले गई. महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. वायरल वीडियो में नजर आया कि महिला पति को पहले गुलाब देती है. फिर उसे एक ग्लास शराब देती है. साथ ही वीडियो में शराब की एक बोतल भी नजर आती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है.  

महिला द्वारा ‘रोज डे’ के अवसर पर अपने पति के प्रति अनोखे अंदाज में प्रेम प्रदर्शन और फिर हथियार के साथ अपनी फोटो साझा करने का मामला अब कानूनी पचड़े में तब्दील हो गया है. वायरल वीडियो में महिला अपने पति को गुलाब का फूल देने के बाद एक गिलास में शराब परोसते और शराब की बोतल थमाते हुए दिखाई दे रही है, जिसे उसने खुद इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था.

वीडियो में जहां पति अपनी पत्नी की इस हरकत पर मुस्कुराता नजर आ रहा है, वहीं बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के कारण इस कृत्य ने तुरंत लोगों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब इसी महिला की एक अन्य फोटो भी सार्वजनिक हुई, जिसमें वह एक ब्यूटी पार्लर के भीतर हाथ में पिस्टल लिए पोज दे रही है. इन दृश्यों के वायरल होते ही मुंगेर पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए गए.

मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना प्राप्त होते ही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के घर पर छापेमारी की. जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फोटो में दिख रही पिस्टल दीनदयाल चौक निवासी विशाल कुमार नामक व्यक्ति का लाइसेंसी हथियार है. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031