कोलंबो। भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो में हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के मैच में भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिट हो गए हैं और वह आज के मैच में खेल सकते हैं। अभिषेक के टीम में आने से अब संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ेगा।

प्रेमादसा स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली मानी जाती है, ऐसे में टीम एक अतिरिक्त स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है। इस स्थिति में भारत की टीम में आज चाइनामैन कुलदीप यादव की टीम में एंट्री हो सकती है। कुलदीप यादव के टीम में आने से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। क्योंकि पेश गेंदबाज के तौर पर टीम में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या शामिल हैं। इसके अलावा शिवम दुबे भी पेश गेंदबाज के विकल्प के तौर पर टीम में मौजूद हैं।

दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी पांच स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है, जिनमें शादाब खान, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सैम अयूब और मोहम्मद नवाज शामिल हैं। पाकिस्तान की टीम ने USA के खिलाफ भी यही रणनीति अपनाई थी। कुल मिलाकर अगर मौसम ने साथ दिया तो दोनों टीमों के बीच एक बार फिर टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि मैच में मौसम भी बिलेन बन सकता है, क्योंकि आज कोलंबो में शाम को समय बारिश होने की पूरी संभावना है। अगर बारिश के चलते मैच रद्द होता है तो इस स्थिति में दोनों टीमों को एक एक प्वाइंट मिल जाएगा और दोनों टीमें पांच पांच अंक के साथ सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी।

इस प्रकार हो सकती है दोनों टीमें

भारत की संभावित प्लेइंग 11- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930