बठिंडा : गत दिनों हत्या के बाद सूटकेस में डालकर फैंकी गई युवती का अंतिम संस्कार सहारा जनसेवा की ओर से करवाया गया था। इस अवसर पर मौके पर पहुंचे युवती के परिजनों व नजदीकी रिश्तेदारों ने उसकी अस्थियां चुनने से इंकार कर दिया। रिश्तेदारों ने सहारा जनसेवा से ही अपील की कि उसकी अस्थियां चुनकर उन्हें प्रवाह कर दें। गौरतलब है कि गत 9 फरवरी को युवती सपना उर्फ मलिका को उसके एक साथी ने ही कत्ल करने के बाद उसका शव सूटकेस में डालकर मलोट रोड पर फैंक दिया था। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

पता चला है कि लड़की बाघापुराणा, जिला मोगा की रहने वाली थी व अपने परिजनों की मर्जी के बिना बठिंडा में उक्त लड़के के साथ रह रही थी। इस कारण उसके परिजन उसके साथ नाराज थे। पुलिस प्रशासन की ओर से लड़की का शव उसके परिजनों को सौंपने के लिए बातचीत की गई, लेकिन उन्होंने सहारा जनसेवा के साथ तालमेल करके बठिंडा में ही लड़की का अंतिम संस्कार करवा दिया।

इस मौके पर उसके कुछ रिश्तेदारों ने शिरकत की, लेकिन उन्होंने सपना की अस्थियां लेने से इंकार कर दिया। सहारा जनसेवा की ओर से उसके अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां चुगकर उन्हें सुरक्षित रख दिया है। सहारा प्रवक्ता ने बताया कि अस्थियों को जल्द हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित कर दिया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930