मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकीं मशहूर एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 17 फरवरी को निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए की है। 

प्रवीणा देशपांडे के निधन की पुष्टि करते हुए परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘ये बहुत दुख की बात है कि हमें आपको बताना पड़ा रहा है कि मिसेज प्रवीणा देशपांडे का 17 फरवरी 2026 को निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे अंधेरी के चकाला परसिवाड़ा हिंदू श्मशान घाट पर तक जाएगी’।

इस पोस्ट के सामने आते ही उनके फैंस और सेलेब्स में शोक की लहर दौड़ गई और वे उन्हें कमेंट सेक्शन में श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

बता दें, प्रवीणा देशपांडे पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं, जिससे जूझते हुए उनका निधन हो गया। प्रवीणा 60 साल में इस दुनिया को अलविदा कह गई। अपने अंतिम दिनों में भी उन्होंने सिनेमा के प्रति मोह नहीं छोड़ा और खूब काम करती रहीं।

बता दें, प्रवीणा देशपांडे कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वो ‘रेडी’, ‘बॉम्बे टॉकीज’, ‘डी-डे’, ‘मॉनसून शूटआउट’, ‘एक विलेन’, ‘क्रेजी कुक्कड़ फैमिली’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘अलीगढ़’ और ‘ब्लैकमेल’ जैसी फिल्मों और सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रवीणा  ‘घर एक मंदिर’, ‘करम अपना अपना’, ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ और ‘कुमकुम’ जैसे सीरियल्स में भी काम कर चुकी है। आखिरी बार उन्हें इमरान हाशमी स्टारर ‘तस्करी’ में देखा गया था। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031