कई लोग नया फोन लॉन्च होते ही उसे खरीद लेते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो बता दें कि थोड़ा-सा इंतजार आपके हजारों रुपये बचा सकता है. दरअसल, आजकल कंपनियां हर 6 महीने बाद नए फोन लॉन्च करने लगी हैं. ऐसे में पुराने फोन की वैल्यू जल्दी कम हो जाती है. इस कारण आपने देखा होगा कि लॉन्च के 2-3 महीने बाद ही महंगे से महंगे फोन पर डिस्काउंट मिलने शुरू हो जाते हैं.

इतनी जल्दी कम कैसे हो जाती है कीमत?

मार्केट में कंपीटिशन के चलते कंपनियों को लगातार अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करते रहना होता है. इस कारण अधिकतर कंपनिया 3 या 6 महीने बाद नया फोन लॉन्च कर देती हैं. सैमसंग और गूगल साल में दो बार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करती हैं. वहीं ऐप्पल भी इस साल से इसी रास्ते पर चल पड़ेगी. लगातार नए फोन आने के कारण कंपनी पर इन्वेंट्री को खाली करने का दबाव बढ़ जाता है. इस कारण स्टॉक खाली करने के लिए कंपनियां समय-समय पर डिस्काउंट ऑफर देती रहती है, जिससे फोन की कीमत कम हो जाती है. हाल ही में गूगल ने पिक्सल 10ए लॉन्च करने से पहले पिक्सल 9ए की कीमत में 10,000 की कटौती की थी.

ई-कॉमर्स कंपनियां भी देती हैं छूट

आजकल हर त्योहार के मौके पर ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी सेल लेकर आती है, जिसमें लेटेस्ट मॉडल्स पर भी भारी छूट मिल जाती है. ऐसे में अगर आप कोई फोन लॉन्चिंग के समय पूरी कीमत देकर खरीदेंगे, वहीं कुछ महीने बाद हजारों की छूट के साथ मिल जाएगा. ऐसे में लॉन्चिंग के समय फोन न खरीदकर अगर आप थोड़ा इंतजार करते हैं तो वही फोन आपको सस्ता मिल जाएगा.

कुछ ही महीनों में आ जाता है डिस्काउंट

गूगल ने पिछले साल अगस्त में अपनी पिक्सल 10 सीरीज लॉन्च की थी. इसकी लॉन्चिंग को 6 महीने भी नहीं हुए थे और सीरीज के बेस मॉडल पिक्सल 10 पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही थी. इसी तरह सितंबर में लॉन्च हुई आईफोन 17 सीरीज पर भी वेलेंटाइन डे के मौके पर हजारों रुपये का कैशबैक दिया जा रहा था.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031