नई दिल्ली. फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सीक्वल‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर रिलीज होते ही एक बार फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस फिल्म को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे ‘जहरीली रचना’ बताते हुए कहा कि यह फिल्म राज्य के सेक्युलर मिजाज को कमजोर करने और नफरत फैलाने की साजिश है. ‘द केरल स्टोरी 2’ इसी महीने 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है.

मेकर्स के कहना है कि ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड सच्ची घटनाओं पर आधारित है. ट्रेलर में लड़कियों की जबरन धर्मांतरण के मामलों में फंसी पीड़ा को दिखाया गया है. हालांकि, कई दर्शकों और राजनीतिक नेताओं ने इसे ‘प्रोपगैंडा’ करार दिया है. अब केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फिल्म की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है.

सीएम पिनाराई विजयन ने क्या कहा?

बुधवार को जारी एक बयान में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि ‘द केरल स्टोरी’ का पहला भाग केरल के खिलाफ नफरत फैलाने और उसकी सेक्युलर परंपरा को कमजोर करने के इरादे से बनाई गई थी. उन्होंने कहा कि यह फिल्म झूठ, नफरत और केरल विरोधी प्रोपेगेंडे से भरी हुई थी, जिसे राज्य के लोगों ने खारिज कर दिया था. मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि जिस समाज में ‘बीफ’ जैसी फिल्म को फिल्म फेस्टिवल में दिखाने से रोक दिया गया, वहां समाज में विभाजन और नफरत फैलाने वाली ऐसी ‘जहरीली रचनाओं’ को प्रदर्शित करने की अनुमति कैसे दी जा रही है ? उन्होंने आरोप लगाया कि ये वही ताकतें हैं जो सहमति से हुई शादियों को भी सांप्रदायिक रंग देकर जबरन धर्मांतरण का झूठा प्रोपेगेंडा फैला रही हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930