रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी के डंगनिया औषधालय द्वारा विद्युत कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे तीनों कंपनियों जनरेशन , ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन के कर्मियों ने आॅख,नाक एवं कान के विशेषज्ञों से परामर्श एवं जाॅच की सुविधा प्राप्त की।
डंगनिया औषधालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एच ़एल पंचारी ने बताया कि शिविर में बीपी,शुगर,हार्टरेट एवं वरिष्ठ मरीज आमतौर पर सुनने में कमी ,साइनस की समस्या, गले मे संक्रमण जैसी समस्याओं के लिए परामर्श एवं जाॅच की सुविधाओं का लाभ लिए। विद्युत कंपनी के अधिकारी,कर्मचारी,पेंशनर्स एवं आश्रित परिवरजनों को निःशुल्क परीक्षण की सुविधा प्राप्त हुई।यह शिविर में डाॅ निलिसाी एवं डाॅ तोमन कन्द्रा ने सेवाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ इंदू साहू उपस्थित थीं।
Previous ArticleNDA के मंसूबे को झटका, DMDK ने DMK वाले अलायंस से कर लिया गठबंधन
Next Article कोरिया का 5 प्रतिशत मॉडल बना राष्ट्रीय नीति…
Related Posts
Add A Comment














