रायपुर। थाना अंतर्गत ग्राम खमतराई में विगत 10 नवम्बर को तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई के बाद दम तोड़ने वाले छबिराम लोधी की मौत के मामले में लोधी युवा मंच ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री,एसएसपी रायपुर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के अनुसार लोधी युवा मंच ने ग्राम सरपंच पोषण साहू और उपसरपंच माणिक राम पर कार्यवाही की मांग की है

क्योंकि दोनों के द्वारा पहले तो छबिराम लोधी के ईलाज का पूरा खर्च वहन करने की बात की गई थी उसके बाद वे मुकर गए जिस कारण छबिराम का सही समय मे ईलाज नही हो पाया।जिसके लिए आरोपियों के अलावा सरपंच पोषण साहू और उपसरपंच माणिक राम साहू भी जिम्मेदार है।

मृतक छबिराम लोधी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिसकी 17 अप्रैल 2018 में लोधी समाज के सामूहिक आदर्श विवाह में शादी हुआ था। छबिराम अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था, जिससे घर चलता था।

घटना के बाद से अब उसके परिवार में कोई भरण पोषण करने वाला नहीं है और परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय है ।मृतक छबिराम लोधी के इलाज में लगभग ₹250000 खर्च आए हैं और अभी भी निजी अस्पताल में बकाया है ।

लोधी युवा मंच ने ज्ञापन में सभी से पूरे घटनाक्रम को समझते हुए ग्राम सरपंच एवं उपसरपंच तथा आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उचित मुआवजे का मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान लोधी युवा मंच के अध्यक्ष नरेंद्र लोधी,मृतक के पिता नारद लोधी,चिंताराम लोधी,फेरुराम लोधी,दुर्गेश लोधी,पुरुषोत्तम लोधी,अरविंद लोधी,निरंजन लोधी,टुकेश्वर लोधी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930