आगरा: उत्‍तर प्रदेश में आगरा-फिरोजाबाद मार्ग पर मंगलवार रात एक महिला को ट्रक चालक ने रौंद डाला। इस हादसे में महिला की मौके पर ही जान चली गई। सुबह तक महिला के शव के ऊपर से दर्जनों वाहन गुजरते चले गए। इससे शव की हालत क्षत विक्षत हो गई। शरीर के लोथड़े सड़क पर बिखर गए। चारों तरफ खून ही खून देखकर राहगीरों की रूह कांप गई। पुलिस को सूचना दी गई। लोगों ने सड़क पर वाहनों को रोका। पुलिस ने सड़क से खुरच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह हादसा थाना एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना के सय्यद कट पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे एक महिला सड़क पार कर रही थी। तभी रामबाग की ओर से यह गति से आए ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही महिला को जान चली गई। इसके बाद किसी वाहन चालक ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी। एक के बाद एक कई वाहन उसके ऊपर से निकलते चले गए। महिला के शरीर में अंग सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने बमुश्किल शव के टुकड़ों को एक साड़ी में बांधा और पोस्टमार्टम गृह भिजवाया।


नहीं हो सकी शव की पहचान

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे ने बताया कि महिला का शरीर और उसका चेहरा बुरी तरह से कुचल गया है। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पार करने में जल्दबाजी में चलते महिला ट्रक की चपेट में आ गई थी। आसपास के इलाकों में पुलिस टीम भेजकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। देर रात तक शव की पहचान के प्रयास किए गए। मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। आशंका है कि महिला कहीं से दूर दराज के क्षेत्र से यहां आई थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31