हांसी : हांसी के नजदीक रामायण टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। 

घायल की पहचान हिसार के ऋषि नगर निवासी 36 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है। टोल प्लाजा मैनेजर विजय शर्मा के अनुसार नरेंद्र सुबह अपनी ड्यूटी पर तैनात था, तभी हांसी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नरेंद्र कई फीट दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद टोल कर्मचारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक कार लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में वाहन में चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी बैठा दिखाई दे रहा है।

मैनेजर विजय शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा लेन में वाहनों की अधिकतम गति 30 किमी प्रति घंटा निर्धारित है, जबकि संबंधित कार लगभग 70–80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजर रही थी। घायल नरेंद्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वह विवाहित है और टोल प्लाजा पर नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विजय शर्मा के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31