ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में भीषण हादसा हुआ। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। घटना में युवक और युवती की दर्दनाक मौत हुई है। बाइक के परखच्चे उड़े है। बताया कि दोनों किसी काम से गदरपुर गए थे और देर शाम घर लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।    

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर के काशीपुर हाईवे पर बागवाला गांव के पास हुई है। जहां बुधवार को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस दौरान गदरपुर की ओर से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हुए है। आनन-फानन में गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की पहचान खेड़ा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अजय पाल और शांति कॉलोनी निवासी रोली के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके अतिरिक्त पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।  

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930