भिलाई – भिलाई के सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। करीब सात नकाबपोश बदमाश मंदिर परिसर में घुसे, गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट की और साईं बाबा की मूर्ति पर चढ़े सोने-चांदी के मुकुट, छत्र और दान पेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की रकम लाखों रुपये बताई जा रही है।

गार्ड ने पुलिस को बताया कि देर रात अचानक बदमाश उसके पास पहुंचे। उन्होंने हाथ-पैर बांध दिए, आंख पर कपड़ा बांध दिया और नाक दबा दी। डंडे से पिटाई की और कुर्सी से गिराकर कई बार पटका। मारपीट के बाद वह बेहोश हो गया। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं और उसका इलाज कराया जा रहा है

बताया जा रहा है कि बदमाश मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। गार्ड को काबू में करने के बाद वे मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचे। दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी निकाल ली। साईं बाबा का सोने-चांदी का मुकुट, चरण पादुका और अन्य आभूषण भी ले गए। मंदिर परिसर में कई ताले टूटे मिले हैं और दरवाजों को नुकसान पहुंचाया गया है। बड़ी छत्री को तोड़ा गया, लेकिन भारी होने के कारण आरोपी उसे ले नहीं जा सके।

आसपास के घरों में भी कोशिश
मंदिर के पीछे स्थित कुछ घरों में भी चोरी की कोशिश की सूचना है। प्रारंभिक जांच में सात नकाबपोश बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है।

भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, गार्ड से मारपीट की पुष्टि हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930