What's Hot

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। जहां नैनीताल से छुट्टियां मनाकर लौट रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। तेज रफ्तार कार एक अज्ञात वाहन से टकराने के बाद अचानक आग का गोला बन गई। इस खौफनाक हादसे में यूपी पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल और उनके 2 साल के मासूम बेटे की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

संभलने का मौका तक नहीं मिला
यह घटना थाना गंज इलाके के काशीपुर-आंगा रोड की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। रास्ते में एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर होने के तुरंत बाद कार के इंजन में आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला। कार में कुल 4 लोग सवार थे। आग लगते ही 2 युवकों ने किसी तरह खिड़की से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। महिला कॉन्स्टेबल और उनका मासूम बच्चा कार के पिछले हिस्से में फंस गए। मासूम बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसी मां को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।

मृतक की पहचान और परिवार में कोहराम
मृतक महिला की पहचान लता के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कॉन्स्टेबल के पद पर श्रावस्ती में तैनात थीं। वह अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमकर वापस घर लौट रही थीं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे और परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक कार पूरी तरह स्वाहा हो चुकी थी। पुलिस उस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है जिससे कार की टक्कर हुई थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने मां-बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930