गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी में स्थित टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीएसआईएसएस) के गर्ल्स हॉस्टल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हॉस्टल के बाथरूम के अंदर साबुन के पैकेट में छिपा हुआ कैमरा मिला। इस घटना के सामना आने के बाद छात्रों में गुस्सा और डर का माहौल है। छात्राओं ने इस घटना के बाद कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब टीएसआईएसएस के अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह घिनौनी हरकत किसने और क्यों की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

कैसे चला कैमरे का पता

जानकारी के अनुसार, एक छात्रा जब बाथरूम में नहाने के लिए गई , तभी उसकी नजर कोने में रखे एक साबुन पैकेट पर पड़ी। पैकेट असामान्य रूप से भारी लग रहा था। शक होने पर उसने उसे ध्यान से देखा तो अंदर एक छोटा कैमरा फिट पाया। छात्रा ने तुरंत हॉस्टल प्रबंधन और अन्य साथियों को इसकी जानकारी दी। खबर फैलते ही कई छात्राएं मौके पर जुट गईं और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम कैंपस पहुंची।

पुलिस ने कैमरे को कब्जे में लिया

इस मामले की जांच कर रही डीसीपी नुमल महाट्टा ने बताया कि कैमरे को जब्त कर लिया गया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि हम हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। यह गंभीर अपराध है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। संस्थान की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं कैंपस में सुरक्षा प्रोटोकॉल की आंतरिक समीक्षा शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया कि कैंपस में इस तरह की यह पहली घटना है। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की है कि हॉस्टल परिसर में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाए, प्रवेश-निकास की निगरानी सख्त की जाए और बाहरी लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जाए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930