Uttar Pradesh के Ghaziabad में एक स्कूल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक स्कूल की टीचर 14 साल के छात्र की पिटाई कर रही थी। तभी छड़ी उसकी आंख में लग गई। जिसके बाद छात की आंख लहूलुहान हो गई। उसकी आंख में गंभीर चोट आने के बाद परिजनों ने शिक्षिका समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

जानिए मामला 
यह मामला वेव सिटी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, महरौली गांव निवासी प्रवीण का बेटा वंश गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। 20 दिसंबर 2025 को वह रोज की तरह स्कूल गया था। आरोप है कि क्लास में उसका पेन नीचे गिर गया। जैसे ही वह पेन उठाने के लिए झुका, शिक्षिका ने उसे सजा देने के लिए छड़ी मार दी। छड़ी सीधे उसकी दाईं आंख में जा लगी, जिससे आंख से खून बहने लगा। परिजनों का कहना है कि छड़ी का सिरा आंख में घुस गया, जिससे उसकी आंख की रोशनी चली गई।

आंख का पर्दा भी फट गया 
आरोप है कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को गांव के एक डॉक्टर को दिखाया और फिर उसे घर छोड़ दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। आंख के आसपास सूजन बढ़ गई और तेज दर्द होने लगा। इसके बाद परिवार वाले उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां दो दिन इलाज चला, लेकिन कोई खास सुधार नहीं हुआ। बाद में नोएडा के एक आई सेंटर में उसका ऑपरेशन कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, गंभीर चोट की वजह से छात्र की आंख में काला मोतियाबिंद हो गया है और आंख का पर्दा भी फट गया है। फिलहाल बच्चे को एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। परिजनों ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और जिलाधिकारी से भी शिकायत की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031