What's Hot

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद अब उनका ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी सुर्खियों में छा गया है। 4 मार्च को हैदराबाद में आयोजित इस खास समारोह में दोनों ने पारंपरिक परिधानों में शाही अंदाज में एंट्री कर सबका दिल जीत लिया। सुरक्षा कारणों से यह समारोह पूरी तरह ‘इनवाइट-ओनली’ रखा गया था, जिसमें चुनिंदा मेहमानों को ही प्रवेश की परमिशन दी गई।

पारंपरिक लुक में बिखेरा जलवा

रश्मिका मंदाना लाल रेशमी साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आईं। साड़ी पर सुनहरे और काले बॉर्डर की बारीक कारीगरी उनके लुक को और निखार रही थी। भारी गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी, लेयर्ड नेकलेस, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और मांग में सिन्दूर ने उनके ब्राइडल ग्लो को खास बना दिया। बालों को सलीके से जूड़े में बांधकर उन्होंने अपने लुक को क्लासिक टच दिया।

वहीं विजय देवरकोंडा पारंपरिक वेश्टी और आइवरी रंग के आउटफिट में नजर आए। सादगी भरे अंदाज में उन्होंने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज़ के साथ पूरा किया। दोनों ने समारोह में मौजूद फोटोग्राफर्स का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

रिसेप्शन को लेकर पहले से ही प्रशासन के साथ चर्चा की गई थी। बताया गया कि भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गेस्ट लिस्ट को सीमित रखा गया। बिना आधिकारिक निमंत्रण के किसी को भी कार्यक्रम स्थल पर आने से मना किया गया। आयोजन स्थल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर रश्मिका और विजय के वेडिंग रिसेप्शन के वीडियोज अब वायरल हो रहे हैं।

इस खास शाम में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के शामिल होने की चर्चा रही। मेहमानों की सूची में अल्लू अर्जुन, राम चरण, श्रीलीला, करण जौहर, शाहिद कपूर और कृति सेनन जैसे सितारों के नाम शामिल रहे। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र की कुछ प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं।

शादी के बाद इस जोड़े ने देश के अलग-अलग शहरों में मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी साझा की। हैदराबाद स्थित तिरुपति मंदिर में दर्शन कर उन्होंने अन्नदान भी किया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दोनों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित करते नजर आए।

शादी से पहले इस कपल ने देश के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात की थी। नरेंद्र मोदी और अमित शाह को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया। रश्मिका ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं, जबकि विजय ने अमित शाह से मिले आशीर्वाद और उपहार में मिली गणेश प्रतिमा के लिए आभार जताया।

26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर स्थित भव्य लोकेशन पर दोनों ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी का समारोह निजी रखा गया था, जिसकी झलकियां बाद में सोशल मीडिया पर सामने आईं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930