अम्ब  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब अन्दौरा-दौलतपुर रेलवे ट्रैक पर शनिवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। कलरूही में एक 34 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनीष जस्सल (34) पुत्र राजिन्द्र कुमार निवासी वार्ड नंबर-4 कलरूही के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते के बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनीष जस्सल शनिवार सुबह अपने घर के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे सैर कर रहा था। इसी दौरान दौलतपुर चौक से अम्बाला की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन (डीएमयू) वहां से गुजरी और मुनीष उसकी चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोकी और गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रेन में डालकर अम्ब अन्दौरा रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। वहां से उसे एम्बुलैंस के जरिए सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह हादसा परिवार के लिए एक वज्रपात की तरह है। मुनीष जस्सल शहरी विकास विभाग ऊना में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक के पद पर कार्यरत था। उसके पिता राजिन्द्र कुमार हिमाचल पुलिस में सब इंस्पैक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं। मुनीष अपने माता-पिता का इकलौते बेटा था और महज 2 वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। जवान बेटे की अचानक मौत से पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय लोगों और कयासों के मुताबिक  हादसे वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थी। संभवतः युवक को लगा होगा कि इस समय ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आएगी। यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवक सैर करते वक्त मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, जिस कारण उसका ध्यान भटक गया और वह हादसे का शिकार हो गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31