फतेहाबाद, हरियाणा के फतेहाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार पति के काम छोड़ने पर पत्नी ने सवाल किया था और इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काट दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

काम से जल्दी लौटने पर हुई लड़ाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सुखविंद्र सिंह के रूप में हुई है। सुखविंद्र दैनिक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपनी पत्नी सुदेश और 2 बच्चों के साथ एक कमरे के मकान में रहता था। सुखविंद्र ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वह शनिवार, 7 मार्च को गांव में मजदूरी करने गया था लेकिन थक कर दोपहर में वापस घर लौट आया। इसके बाद वह चारपाई पर आराम करने लगा। इतने में ही पत्नी ने उसके साथ बहस शुरू कर दी।

कुल्हाड़ी से पत्नी की गला काटा

सुखविंद्र के अनुसार उसकी पत्नी उससे नौकरी नहीं करने को लेकर लड़ाई करने लगी। पत्नी ने उससे कहा कि अगर तुम नौकरी नहीं करोगे तो घर कैसे चलेगा। पत्नी की यह बातें सुनकर सुखविंद्र को गुस्सा आ गया और उसने घर में रखी एक कुल्हाड़ी उठाकर उस पर वार कर दिया। सुखविंद्र ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया और गांव के शमशान घाट में जाकर छिप गया।

आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

दिन में जब बच्चे स्कूल से लौटे तो उन्होंने खून से लथपथ मां का शव जमीन पर पड़ा देखा और पड़ोसियों को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान आरोपी सुखविंद्र को पुलिस ने गांव के शमशान के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031