ग्वालियर: कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक व्यापारी के घर में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि, पीड़ित परिवार के पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन एक महिला की मौत हो गई है. आग पर काबू पाने के लिए फायर अमले को ग्वालियर के साथ साथ एयरफोर्स और बीएसएफ से भी फायर ब्रिगेड मंगानी पड़ी. हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो आसपास के घर और दुकानें भी इस आग की चपेट में आ जाती हैं. जिससे जान माल का खतरा बढ़ सकता था.

जॉइंट फैमिली में रहता था तीन भाइयों का परिवार
ग्वालियर के दौलतगंज इलाके में एक व्यापारी परिवार है. जिसमें तीन भाई दिनेश, हरिओम और गिर्राज जॉइंट फैमिली में रहते हैं. तीनों ही बिजनेसमैन हैं. 6 लोगों का यह परिवार घर की पहली और दूसरी मंजिल पर रहता था और ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें है. बताया जा रहा है कि, रविवार दोपहर अचानक घर में तेज आग की लपटे उठने लगी और चीख पुकार मच गई आस पड़ोस के व्यापारी और लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी.

दम घुटने से महिला की मौत
दमकल कर्मियों के साथ एसडीआरएफ की टीम ने घर के अंदर आग से घिरे परिवार के 6 लोगों को तुरंत रेस्क्यू किया. इनमें एक महिला अंकिता अग्रवाल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि महिला की मौत आग की वजह से घर में भरे धुएं से दम घुटने की वजह से हुई है.

एसी में शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही वजह
शुरुआती पूछताछ और जांच में पता चला है कि, ये आग पहली मंजिल पर लगे एक एयरकंडीशन (एसी) में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. एसी का स्विच ऑन करते ही अचानक स्पार्क के साथ आग लगी जो इतनी तेज़ी से फैली की उसने विकराल रूप ले लिया और घर के सभी लोग इसमें फंस गए थे. हालांकि आग लगने के स्पष्ट कारणों की स्थिति अब तक साफ नहीं है, जिस पर अब जांच की जाएगी. पता लगाया जाएगा कि आख़िर ये आग अचानक कैसे लगी.

जिस जगह हुआ हादसा काफ़ी संकरी थी गली.
जिस इलाके में ये आगजनी की घटना हुई वह क्षेत्र मुख्य बाज़ार महाराज बाड़ा का हिस्सा है और काफ़ी भीड़ भाड़ वाला इलाका है. ऐसे में जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आयीं तो आग से जल रहे घर तक नहीं पहुंच पा रही थी. जिसकी वजह से आग बुझाने के काम में भी देरी हुई. हालांकि काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031