उत्तर प्रदेश – मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जंगल में लकड़ी या अन्य काम से गई एक नाबालिग किशोरी को दो दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने मासूम के पैर बांध दिए ताकि वह भाग न सके और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

साजिश के तहत किया हमला

घटना शुक्रवार 6 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे की है। पीड़िता अपने 7 साल के छोटे भाई के साथ गांव के पास के जंगल में गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही झाड़ियों में छिपकर मासूम का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही किशोरी वहां पहुंची एक युवक ने उसे दबोच लिया और घसीटते हुए पास के एकांत खेत में ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

इसी बीच गांव का ही दूसरा युवक विकास भी वहां पहुंच गया। दोनों ने मिलकर किशोरी के पैर बांध दिए ताकि वह शोर न मचा सके और भाग न पाए। इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी दरिंदगी की।

जब यह घिनौनी करतूत चल रही थी तभी वहां से एक ग्रामीण गुजरा। आहट पाकर दोनों आरोपी पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए। ग्रामीण के जाने के बाद लहूलुहान और डरी-सहमी किशोरी ने किसी तरह अपने बंधन खोले और रोते हुए घर पहुंची।

सदमे में परिवार, पुलिस ने शुरू की तलाश

किशोरी इस कदर डर गई थी कि वह पूरी रात कुछ बोल नहीं पाई। अगले दिन सुबह उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन तुरंत नौहझील थाने पहुंचे और तहरीर दी। सीओ (CO) संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031