नई दिल्ली। Poco ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco C85x 5G लांच कर दिया है। कंपनी का यह एक बजट स्मार्टफोन है। फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS पर चलता है। फोन की कीमत की बात करें तो Poco C85x 5G का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है, जबकि 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 11,999 रुपए रखी गई है। यह फोन Black, Gold और Green कलर ऑप्शन में आएगा। फोन की पहली बिक्री 14 मार्च से Flipkart पर शुरू होगी।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Poco C85x 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक डिस्प्ले में 660 निट्स टाइपिकल ब्राइटनेस और 810 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Octa Core Unisoc T8300 6nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM के साथ 64GB या 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। जरूरत पड़ने पर microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930