रायपुर, शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा जमकर चल रहा हैं। इसे रोकने के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं। रविवार को टी-20 क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर 6 आरोपियों को धरदबोचा। आरोपियों के मोबाइल में लाखों रूपए के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ हैं। दूसरी ओर कबीर नगर के मामले में शामिल बड़े सटोरिए को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई हैं। उसके दो रिश्तेदार महाराष्ट्र के कल्याण से रायपुर में ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक फाइनल मैच इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा था। इस दौरान तेलीबांधा के गली नंबर-4 और डीडी नगर इलाके में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलने की सूचना मिली। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनो जगह छापा मारा। तेलीबांधा में कार सवार धरमू उर्फ धर्मेंद्र पोहानी, संजय तकटानी उर्र्फ सोनू, राहुल असलानी आघघैर अनय शर्मा उर्फ अब्बू को पकड़ा गया। आरोपी अपने मोबाइल से अलग-अलग ऑनलाइन बैटिंग साइट्स से आईडी बनाकर और आईटी बेचकर क्रिकेट सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, क्रेटा कार जब्त किया गया हैं। आरोपी धरमू और अभय सट्टा व मारपीट के मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।

गुल के साथ सट्टा भी चलवाने लगा: डीडी नगर के सत्यम विहार कॉलोनी में पुलिस ने छापा मारकर अनिल खत्री और लीला राम पहलाजानी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा चलवा रहे थे। अनिल इससे पहले गुल चलवाता था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031