भोपाल: ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध की वजह से एलपीजी गैस की किल्लत बढ़ने वाली है। एमपी के कई शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी बंद होने लगी है। वहीं, एलपीजी सिंलेडर की डिलीवरी के लिए भी समय सीमा तय की है। 25 दिन में एक बार ही लोगों को सिलेंडर मिलेगी। भोपाल समेत अन्य जिलों में सिलेंडर की डिलीवरी में दिक्कत होने लगी है। एजेंसियों में कही-कही बुकिंग नहीं हो रही है। सिलेंडर डिलीवरी में अगर आपको परेशानी हो तो इन टोल फ्री नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

सिलेंडर न मिलने पर इन नंबरों पर करें कॉल

दरअसल, सिलेंडर न मिलने पर आप कई टोल फ्री नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। आप 1800-2333-555 टोल फ्री नंबर पर किसी भी कंपनी को लेकर शिकायत कर सकते हैं। वहीं, कंपनियों के लिए अलग-अलग भी टोल फ्री नंबर हैं। भारत गैस के लिए 1800224344, इंडेन के लिए 18002333555/7718955555 और एचपी के लिए 1800233555 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी नंबर 1906 पर भी कॉल लगा सकते हैं। नीचे की तस्वीर में अलग-अलग कंपनियों के नंबर हैं।

पैनिक होने की जरूरत नहीं

वहीं, सीएम मोहन यादव ने संभावित क्राइसिस को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ स्थिति की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में अभी पर्याप्त स्टॉक हैं। लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। साथ ही अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31