What's Hot

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने है। दरअसल मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में 24 वर्षीय महिला डेंटिस्ट ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में उसके पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार किया है। डेंटिस्ट ने सुसाइड करने से पहले 6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था। इसी सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने उसके पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मृतका डेंटल सर्जरी में पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के साथ-साथ वो पार्ट-टाइम काम भी करती थी।

आरोपी का नाम फुजैल अहमद खान

आरोपी की पहचान फुजैल अहमद खान के रूप में हुई है जो 34 साल का है। वो पेशे से एक इंश्योरेंस ब्रोकर है। सुसाइड नोट में युवती ने आरोप लगाया है कि अहमद खान अक्सर उसे अपमानित करता था और उसे मानसिक रूप से परेशान करता था। पुलिस का कहना है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया। आरोपी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे कुर्ला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी खान को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

कौन थी मृतका

मृतका अपने माता-पिता और बहन के साथ एंटॉप हिल के रावली कैंप इलाके में रहती थी। वह नवी मुंबई के एक डेंटल कॉलेज से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह मुंबई के BYL नायर अस्पताल में पार्ट-टाइम काम भी करती थी। पुलिस ने बताया कि युवती के पिता उसके बेडरूम से सुसाइड नोट मिलने के बाद एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दोस्त करते थे मजाक

पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि युवती के दोस्तों को उसके और खान के बीच चल रही परेशानियों के बारे में जानकारी थी। वे अक्सर मजाक में कहते थे कि हम तुम्हें फ्रिज में नहीं देखना चाहते। पुलिस का मानना है कि यह टिप्पणी हाल ही में दिल्ली में सामने आए एक चर्चित श्रद्धा वालकर हत्या मामले की ओर इशारा हो सकती है। इसमें दिल्ली में अपने लवर के साथ रह रही श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स एक फ्रिज में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए मिले थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930