राजस्थान–गुजरात सीमा के पास नेनावा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा सामने आया. जैसलमेर से गुजरात की ओर जा रही एक प्राइवेट बस में तड़के 4 बजे अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में करीब 6 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. वहीं एक यात्री की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

चलती बस में अचानक लगी आग, मच गई भगदड़

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जैसलमेर से गुजरात जा रही एक प्राइवेट बस शुक्रवार सुबह 3:30 से 4 बजे के बीच राजस्थान-गुजरात बॉर्डर के पास नेनावा इलाके में पहुंची ही थी कि अचानक उसमें आग लग गई. आग के लगते ही बस के अंदर धुआं भरने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री चलती बस से कूद गए, जिससे कुछ लोग घायल भी हो गए. कुछ को बस के अंदर से निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.

स्थानीय लोगों ने बचाई कई जानें

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने तेजी दिखाते हुए बस से यात्रियों को बाहर निकाला. गंभीर घायलो को एम्बुलेंस की सहायता से गुजरात और मामूली से रुप से घायल हुए लोगों को सांचौर के अस्पताल में भर्ती करवाया. जिनका उपचार चल रहा है.

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

वही ग्रामीणों ने घटना के बाद मदद करने के साथ साथ दमकल विभाग को भी सूचित किया. जिसपर  मौके पर पहुंचे फायर ब्रिग्रेड के कर्मचारियों ने घंटो के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर लोहे का भंगार बन गया था. 

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।
बताया जा रहा है कि हादसा गुजरात क्षेत्र में हुआ, इसलिए गुजरात पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है और यात्रियों की सूची सहित अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

प्रशासन अलर्ट, घायलों का इलाज जारी

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी सतर्क हो गई है. अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. अधिकारियों का कहना है कि सभी घायलों का उपचार जारी है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर लंबी दूरी की बसों में सुरक्षा मानकों और तकनीकी जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930