इंदौर,  मध्यप्रदेश के इंदौर में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के राजबाड़ा इलाके के पास बुधवार सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लगी। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। आग से कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार में लगी आग की लपटें घर तक जा पहुंची

इंदौर के ब्रजेश्वरी में घर में भीषण आग लगी जिससे परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई। कार में लगी आग की लपटें घर तक जा पहुंची जिससे मनोज पुगलिया सहित 8 लोग जिंदा जल गए। इंदौर के ऐतिहासिक राजबाड़ा इलाके के पास यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार में चार्जिंग के दौरान आग लगी। यह घर तक फैल गई। मकान में कई गैस सिलेंडर रखे थे। आग लगने से इनमें ब्लास्ट हो गया। एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए। इससे मकान में मौजूद 8 लोग जिंदा जल गए।

सभी लोग सो रहे थे कि अचानक आग भड़क उठी

परिवार के साथ यह हादसा हुआ उनके यहां एक कार्यक्रम था जिससे कुछ करीबी रिश्तेदार भी घर पर ही रुके थे। सभी लोग सो रहे थे कि अचानक आग भड़क उठी। इससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

शुरुआती जांच के अनुसार, घर के बाहर खड़ी एक ईवी कार चार्जिंग पर लगी थी। चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे कार में आग लग गई और तेजी से फैलते हुए घर में रखे गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई। आग के कारण गैस से भरे सिलेंडर फटने लगे। यहां करीब 15 सिलेंडर रखे थे जिनमें से 4 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ। इससे घर का एक हिस्सा भी जमींदोज हो गया।

हादसे में विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, मनोज, सिमरन, राशि सेठिया, तनय और टीनू की मौत हुई है। सौरभ पुगलिया, आशीष और हर्षित पुगलिया घायल हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031