जांजगीर-चांपा। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। ट्रैक्टर से टकराने के बाद बच्चों से भरी एक स्कूल वैन पलट गई, जिससे एक शिक्षिका सहित 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना के समय वैन में 15 से अधिक बच्चे सवार थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुथूर में यह घटना सुबह के समय हुई। स्कूल वैन मुड़पार गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से वैन की टक्कर हो गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

वैन में सरस्वती ज्ञान मंदिर, कुथूर के छात्र-छात्राएं और एक महिला शिक्षिका सवार थीं। हादसे में कई बच्चों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। करीब 10 बच्चों को गंभीर चोटें आईं, जबकि कुल 15 बच्चे इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। शिक्षिका को भी चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैन का नियमित ड्राइवर उस दिन मौजूद नहीं था। ऐसे में स्कूल के प्रिंसिपल खुद ही वाहन चला रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और लापरवाही के पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31