हैदराबाद:पालतू जानवरों से प्यार की कई कहानियां आपने सुनी होगी. लेकिन एक हैरान करने खबर हैदराबाद से सामने आई है. हैदराबाद में पालतू बिल्ली की मौत से परेशान एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी. यह घटना हैदराबाद के मीरपेट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घटी. मिली जानकारी के अनुसार 20 साल की छात्रा हिमाबिंदु ने बिल्ली की मौत से परेशान होकर जान दे दी. बताया गया कि हिमाबिंदु बीते दो साल से बिल्ली को बड़े स्नेह से पाल रही थी. हाल ही में बिल्ली की मौत हो गई, जिससे वह गहरे सदमे में थी. 

बिल्ली की मौत से टूट चुकी छात्रा ने कथित तौर पर वेंकटद्री कॉलोनी, बडागपेट स्थित अपने घर में कीटनाशक का सेवन कर लिया. जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.मीरपेट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शंकर कुमार ने बताया, “हिमाबिंदु ने कल अपनी गोद ली हुई बिल्ली की अचानक मौत के बाद जहर खाकर अपनी जान दे दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है.” पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930