बिहार के रोहतास जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पंचायत ने एक शादीशुदा महिला के पति की अनुमति लेकर उसकी शादी उसके ही प्रेमी से करा दी। हैरानी की बात यह रही कि जब मंदिर में शादी हो रही थी, तब महिला का पति भी वहां मौजूद था। आस पास के लोगों का कहना है कि महिला का प्रेमी, उसके पति का ही दोस्त है और घर के पास ही रहता था। इस अनोखी शादी की अब पूरे इलाके में खूब चर्चा हो रही है। स्थानीय लोग इसे दोस्ती के भरोसे और शादी जैसे पवित्र बंधन के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में देख रहे हैं।

क्या है मामला

रोहतास जिले के नटवार का रहने वाला महिला का पति रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में काम करता था। उसका एक दोस्त नटवार में ही उसके घर के पास किराए के मकान में रहता था। दोनों के बीच काफी पुरानी और गहरी दोस्ती थी, जिसके चलते एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान युवक का संपर्क अपने दोस्त की पत्नी से हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। आसपास के लोगों के अनुसार, दोनों के बीच पहले फोन पर बातचीत शुरू हुई और फिर वे एक-दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद उनका मिलना-जुलना भी शुरू हो गया। गांव में इस बात की चर्चा तो होती थी, लेकिन ठोस प्रमाण के अभाव में कोई खुलकर कुछ नहीं कहता था।

इसी बीच होली के मौके पर युवक अपनी पत्नी के साथ गांव आया था। कुछ दिनों बाद वह किसी काम से गुजरात चला गया और फिर वहां से दिल्ली पहुंच गया। पति के दिल्ली जाने के बाद महिला अपने मायके आ गई। इसी दौरान उसका प्रेमी भी उससे मिलने गांव पहुंच गया।

कैसे खुला राज?

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब गुरुवार देर रात महिला का प्रेमी उससे मिलने उसके घर पहुंचा। घर की महिलाओं ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। शोर-शराबा इतना बढ़ा कि देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। महिला के पति और परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। स्थिति को संभालने के लिए आनन-फानन में रात में ही गांव में पंचायत बुलाई गई, जो पूरी रात चली। पंचायत ने दोनों पक्षों को बुलाकर अलग-अलग बातचीत की और पहले उन्हें समझाने की कोशिश की। हालांकि, महिला और उसका प्रेमी साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।

आखिरकार पंचायत के फैसले के बाद शुक्रवार सुबह दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित हनुमान मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

शादी में गवाह बना पति

शादी के दौरान महिला का पति भी मौके पर मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि पति की सहमति से ही पंचायत ने उसकी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई। पंचायत ने अपने फैसले में यह भी तय किया कि महिला का चार वर्षीय बच्चा शादी के बाद अपनी मां के साथ ही रहेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031