धमतरी – गंगरेल बांध एक बार फिर ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। यहां पहली बार महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल 52 टीमें हिस्सा लेंगी। ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के तहत होने वाला यह आयोजन न सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि जिले के पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।

रविवार दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में धमतरी सहित आसपास के जिलों की टीमें भाग लेंगी। करीब 1000 मीटर लंबी रेस मचान हाट प्वाइंट से ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स प्वाइंट तक आयोजित होगी, जहां प्रतिभागी अपनी ताकत, तालमेल और संतुलन का प्रदर्शन करेंगे।

इस आयोजन की सबसे खास बात महिला टीमों की भागीदारी है। ग्राम लिर्रा की तीन महिला टीमें पारंपरिक लकड़ी की नाव के साथ प्रतियोगिता में उतर रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनका उत्साह और जज्बा इस आयोजन को और भी खास बना रहा है।

यह चैंपियनशिप रोमांच, परंपरा और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम पेश करेगी, जिससे धमतरी को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031