फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बाईपास रोड स्थित एक होटल पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग भागने की कोशिश करते नजर आए। जानकारी के अनुसार, मक्खनपुर थाना क्षेत्र में स्थित पारस होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर अमरीश कुमार और तहसीलदार कीर्ति चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार शाम छापा मारा।

छापेमारी के दौरान होटल के कमरों की तलाशी में चार युवतियां और 11 युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ युवक छत से कूदकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कई लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और सात बाइक भी बरामद की हैं। इसके साथ ही होटल को सील कर दिया गया है। मामले में कुल 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष चमन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया है। वहीं होटल संचालक कश्मीर और पारस मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031