What's Hot

चेन्नई (तमिलनाडु):तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने तमिलनाडु में आगामी 234-सदस्यीय विधानसभा चुनावों के लिए अपनी सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। इस समझौते के तहत ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के नेतृत्व वाला गठबंधन 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 27 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा पट्टाली मक्कल काची (PMK) को 18 सीटें और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) को 11 सीटें मिली हैं।

पिछले चुनावी प्रदर्शनों का भी जिक्र
यह घोषणा अन्नाद्रमुक प्रमुख के पलानीस्वामी ने चेन्नई में पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, बीजेपी तमिलनाडु के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, पीएमके के अध्यक्ष अंबुमणि रामदास और एएमएमके के महासचिव टीटीवी दिनाकरन शामिल हुए। इसके अलावा पुथिया नीधि काची के संस्थापक एसी षणमुगम ने कहा कि उन्होंने पीयूष गोयल को बीजेपी के ‘कमल’ चुनाव चिह्न के तहत नौ निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की अपनी पार्टी की इच्छा के बारे में सूचित कर दिया है। उन्होंने वेल्लोर में अपने पिछले चुनावी प्रदर्शनों का भी जिक्र किया और बताया कि 2014 में बीजेपी के चुनाव चिह्न पर उन्हें 3.25 लाख वोट मिले थे, जबकि अन्नाद्रमुक के समर्थन से चुनाव लड़ने पर उन्हें 4.70 लाख वोट मिले थे।

तमिलनाडु में कब है चुनाव?
षणमुगम ने कहा कि 2014 में तत्कालीन उम्मीदवार पीएम मोदी के साथ मिलकर, हमने ‘कमल’ चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था और मुझे वेल्लोर में 3.25 लाख वोट मिले थे। मैंने अन्नाद्रमुक के तहत वेल्लोर से चुनाव लड़ा और मुझे 4.70 लाख वोट मिले। मैंने पहले ही पीयूष गोयल को बता दिया है कि हम ‘कमल’ चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और मैंने 9 निर्वाचन क्षेत्रों की एक सूची उन्हें सौंपी है। इसमें से मैंने 4-3 सीटों की मांग की है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। 234 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 10 मई को खत्म हो रहा है।

तमिलनाडु में प्रमुख गठबंधन कौन-कौन?
मुख्य चुनावी मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) के बीच होने की उम्मीद है। इसमें कांग्रेस, डीएमके और अन्य पार्टियां शामिल हैं। सत्ताधारी गठबंधन को हटाने की कोशिश में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) है, जिसका नेतृत्व ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) कर रही है और बीजेपी तऔर पट्टाली मक्कल काची (PMK) इसके सहयोगी हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31