गाजियाबाद, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक शख्स ने अपने दोस्त और पत्नी को एक साथ गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों का आपस में अवैध संबंध चल रहा था, जिससे पति उन दोनों पर ही खुन्नस खाया हुआ था। लाख समझाने के बाद भी दोनों इस रिश्ते को खत्म करने का नाम नही ले रहे थे। घटना वाले दिन पति ने अपने दोस्त को खाने पर बुलाया और डिनर करने के बाद दोनों का गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आपको बता दें कि यह मामला जिले के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र का है। यहां राशिद नाम का एक शख्स शटरिंग का काम कर परिवार को भरण-पोषण करता था। राशिद का 32 साल के फहीम से पुरानी दोस्ती थी। दोनों एक परिवार के जैसे रहते थे। फहीम अक्सर राशिद के घर आता-जाता रहता था। पुलिस के अनुसार, इस दौरान राशिद की पत्नी से उसके दोस्त का संबंध बन गया था। इस बात की भनक राशिद को लगी तो वह काफी नाराज हुआ और दोनों से इस रिश्ते को फौरन खत्म करने की बात कहने लगा, लेकिन दोनों मानने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बीच बीते सोमवार को राशिद ने अपने दोस्त को डिनर करने के लिए अपने घर बुलाया और तीनों ने मिलकर खाना खाया। तभी फिर से इस अवैध रिश्ते को लेकर बात होने लगी। बहस होते-होते बात इतनी बढ़ गई कि राशिद ने दोनों को गोली मारकर हत्या कर दी।

बेटे ने किया हत्या का खुलासा

गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहा राशिद का बेटा घबराकर मौके पर पहुंचा, तो वहां का मंजर देख उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि कमरे में दोनों खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। आनन-फानन में उसने पुलिस को सूचित किया और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031