नई दिल्ली:अमिताभ बच्चन के पॉपुलर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कंटेस्टेंट के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाली एक महिला तहसीलदार को 2.5 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत ‘घोटाले’ में कथित संलिप्तता के आरोप में बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अमृता सिंह तोमर को 2021 में बड़ौदा तहसील में हुए ‘घोटाले’ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि अदालत में पेश किए जाने के बाद तोमर को शिवपुरी की जेल में रखा गया है. 

अमृता सिंह तोमर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आई थीं, जहां उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट 50 लाख रुपये जीते थे. इस खबर के सामने आने के बाद लोगों को झटका लगा है. वहीं सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

अमिता सिंह तोमर का क्या कहना है?

अमिता के वकील ने यह दलील दी कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है. उनकी भूमिका केवल प्रक्रिया के तहत थी. उनकी कानूनी टीम ने यह जोर देकर कहा कि लाभार्थियों की लिस्ट और बैंक डिटेल्स, पटवारियों ने तैयार किए थे. इसके बाद रेवेन्यू इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदारों ने इसकी पुष्टि की थी. इसके बाद ही सिग्नेचर करने और आगे की कार्रवाई के लिए फाइलें अमिता सिंह के पास आईं.

अमिता सिंह के वकील ने आगे कहा कि उन्होंने न तो किसी लेन-देन को संभाला और न ही उन्हें कोई सीधा फायदा मिला. शुरुआत में FIR में भी उनका नाम शामिल नहीं था. उन्होंने इस बात की ओर भी इशारा किया कि इस केस में कई सह-आरोपियों का हाथ है. सह-आरोपियों में पटवारी शामिल हैं, जिन पर रिकॉर्ड तैयार करने में कथित रूप से शामिल होने का आरोप है. लेकिन उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031