UP Crime News: नोएडा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला सिपाही ने एक हेड कॉन्स्टेबल पर अगवा कर रेप करने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला सिपाही का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसका मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया गया। अब पीड़िता ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है और उसकी शिकायत पर अधिकारियों ने इस मामले की जांच मेरठ सीओ कैंट को सौंप दी है। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही हाल ही में नोएडा से मेरठ में तैनात हुई है। 5 साल तक वह नोएडा में ही तैनात रही थी। उसका पति भी कॉन्स्टेबल है। महिला सिपाही ने नोएडा के सेक्टर 20 थाने में हेड कॉन्स्टेबल चंद्रकांत पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि चंद्रकांत शामली का रहने वाला है। उसके बाद दोनों में पैसे का लेन-देन भी होने लगा। उसका आरोप है कि तभी से वो उस पर गलत नजर रखने लगा। इसकी शिकायत थाना प्रभारी से भी की गई थी। इसी बीच उसका ट्रांसफर मेरठ में हो गया। 

शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव  
पीड़िता का आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसने बताया कि 21 मार्च को वो मेरठ आया और उसे मजबूर किया कि वो उसके साथ चले। इसके बाद उसने उसे कार में खींच लिया और रेप करने की कोशिश की। इस बात की जानकारी उसने अपने पति को दी। पति के साथ महिला सिपाही एसएसपी कार्यालय पहुंची और हेड कॉन्स्टेबल की हरकतों के बारे में बताते हुए शिकायत दी। 

CCTV फुटेज भी आया सामने 
वहीं, इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। नोएडा में तैनात कॉन्स्टेबल पर अपहरण और रेप का आरोप लगाया गया था। उन्होंने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें महिला कॉन्स्टेबल और दूसरा कॉन्स्टेबल के साथ बैठकर जा रहे हैं। अपहरण जैसी कोई बात अभी तक सामने नहीं आई। वहीं पैसे के लेन देन की बात भी सामने आई है। फिलहाल, मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930