गुवाहाटी, आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सोमवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस बार आरआर और सीएसके मैच काफी अहम है, क्योंकि इस बार रविंद्र जडेजा राजस्थान के लिए और संजू सैमसन सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में दोनों ही टीमों एक-दूसरे के खिलाफ जीतने की हर मुमकिन कोशिश करने वाली है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की पिच लाल मुट्टी से बनी हुई है, जिसपर खूब रन बनते हुए देखे गए हैं। हालांकि शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलेगी, जिससे बल्लेबाजों को पावरप्ले में रन बनाना आसान नहीं होगा। पिच पर नमी भी है, जिससे गेंदबाजों को ज्यादा से ज्यादा समय तक स्विंग भी मिल सकती है। हालांकि यहां काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखे गए हैं और इस बार भी ऐसी उम्मीद है।

राजस्थान रॉयल्स— रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन।

चेन्नई सुपर ङ्क्षकग्स— ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, अकील हुसैन, मैट हेनरी, खलील अहमद, कार्तिक शर्मा, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, एमएस धोनी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031