रायपुर :– जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका सिंह एवं प्रदेश सलाह डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ओंकेंश चंद्रवंशी से मिलकर पीएचई विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि जो विगत अप्रैल 2025 से अप्राप्त है और बस्तर संभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का विगत 3 महीने से वेतन अप्राप्त है को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने विभाग के इस रवैया से काफी नाराजगी जाहिर कर ज्ञापन सौपा गया । प्रमुख अभियंता ने बड़े शौहाद्रपूर्ण वातावरण में यह कहा कि आगामी बजट 2026 में विभाग को 20 करोड रुपए प्राप्त हो रहे हैं , फलस्वरुप कर्मचारी की रुकी हुई राशि का भुगतान सफलतापूर्वक हो जाएगा उन्होंने यह भी कहा आज ही मेरा सेवानिवृत्ति है और आप द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन को विभाग गंभीरता से लेगा ।

संघ के पदाधिकारी ने प्रमुख अभियंता श्री चंद्रवंशी को सेवानिवृत होने पर दीर्घायु एवं स्वास्थ्य लाख की कामना की । इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, प्रदेश संयोजक जाहिद अहमद खान तथा संघ के सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करण सिंह अटरिया उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031